फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The heat of the sun during the day and the humidity in the evening made us miserable.

Maharajganj News: दिन में धूप की तपिश तो शाम को उमस ने किया बेहाल

Sun, 28 Jul 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun during the day and the humidity in the evening made us miserable.
महराजगंज। जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी बादल रूठे ही हैं। दिन में धूप की तपिश तो शाम से रात तक उमस भरे माहौल से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग नींद न आने के कारण बेचैनी की भी शिकायत करते रहे। रविवार को अधिकतम 36 डिग्री तापमान रहा लेकिन 47 डिग्री गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गर्मी के सितम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शनिवार को पूरी रात उमस बरकरार रही जिसके कारण हवा चलने पर भी लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह पांच बजे ही तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण नौकरी पेशा व स्कूली बच्चे घर पर ही तेज धूप से बचने के लिए दिन भर रहे। लेकिन शाम को बाहर निकलने पर भी उन्हें राहत नहीं मिली क्योंकि हवा न चलने के कारण उमस सहन शक्ति से बाहर रही।
विज्ञापन

देर शाम बादलों की आवाजाही जरूर दिखी लेकिन मेघ बरसने से परहेज करते दिखे। हवा न चलने के कारण लोगों का बुरा हाल धूप खत्म होने के बाद भी रहा। कूलर व पंखे की हवा भी लोगों को गर्म महसूस हुई। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि परिस्थितियां बन रही हैं, शीघ्र ही बारिश से मौसम कुछ ठंडा होगा ऐसी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed