{"_id":"6afe0c8cef6c848a9f034d6f","slug":"the-gorakhpur-sonauli-highway-remained-blocked-for-an-hour-and-a-quarter-the-protest-ended-following-an-assurance-from-the-bjp-state-president-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-189505-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
विज्ञापन
फरेंदा। मछुआरा समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ गोरखपुर- सोनौली हाईवे पर धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग जाम हो गया। करीब सवा घंटे बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से वार्ता के बाद जाम समाप्त हुआ।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद भैया फरेंदा के पास इंटर कॉलेज उदितपुर में कार्यकर्ताओं के साथ सांविधानिक अधिकार एवं सुरक्षा महासम्मेलन व पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद आरक्षण की बात को प्रमुखता से बताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सभी लोगों ने मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बात हो रही थी। कार्यकर्ताओं ने मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहे थे। तभी कैबिनेट मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठते ही प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं है। जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए, जिससे समाज के लोगों को लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक का मिला आश्वासन
हाईवे जाम की सूचना पर एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय, सीओ नौतनवा बसंत कुमार, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हाईवे की जाम को समाप्त करने के लिए प्रयास करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। कैबिनेट मंत्री सरकार स्तर से मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़े रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने की बात कही गई।
सड़क पर छह किमी तक की लंबी कतारआरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता ने डेढ़ घंटे तक भैया फरेंदा के पास हाईवे जाम के कारण राहगीर परेशान रहे। दूर-दराज तक जाने वाले राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन जाम को खुलवाने के लिए लगातार प्रयास करती रही लेकिन निषाद पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम के कारण फरेंदा व सोनौली की तरफ करीब छह-छह किलोमीटर तक वाहनों का लंबा कतार लगा रहा। नेपाल जाने वाली वाहनों के यात्री काफी परेशान दिखे। नेपाल निवासी संदीप थापा ने बताया कि हाईवे जाम के कारण काफी मुसीबत हो रही है। वहां से दूर जाना है ऐसे में यात्रियों की सुविधा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जाम के कारण पुलिस प्रशासन भी परेशान रही। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर उत्साहित रहे कार्यकर्ता
निषाद पार्टी के सांविधानिक अधिकार महासम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे। संतकबीर नगर सहित गोरखपुर, बस्ती सहित तमाम जिलों से कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के आधा घंटे के संबोधन में अपने अधिकारों व आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ता सरकार से आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे।