Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for sarees, lehengas, suits, and sherwanis has risen; attractive designs are enticing customers.

Maharajganj News: सहालग शुरू होते ही बाजार में बढ़ी रौनक, कपड़ा-ज्वेलरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Thu, 19 Nov 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for sarees, lehengas, suits, and sherwanis has risen; attractive designs are enticing customers.
महराजगंज। शादी का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शादी-विवाह की तैयारियों को लेकर कपड़ा, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। दूल्हा-दुल्हन के परिधान से लेकर गहनों तक की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

मऊपाकड़ स्थित कपड़ा व्यापारी अभिषेक बेरीवाला ने बताया कि लगन को देखते हुए दूल्हों के लिए अलग-अलग डिजाइन और बजट की शेरवानी मंगाई गई है। दुकान पर चार हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की शेरवानी उपलब्ध है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास कपड़ा कारोबारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि इस बार शादियों के लिए आकर्षक रंगों और नए डिज़ाइन के लहंगे मंगाए गए हैं। दुकान पर तीन हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं। युवतियां और महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन देखने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी चौराहे पर ज्वेलरी कारोबारी विवेक वर्मा और राजकुमार वर्मा ने बताया कि शादी के सीजन में ग्राहक अपने बजट के अनुसार आभूषण बनवा रहे हैं। पारंपरिक डिजाइन के साथ ही नए फैशन के गहनों की भी मांग बनी हुई है।
दुर्गा मंदिर के पास कॉस्मेटिक कारोबारी मनोज मद्धेशिया ने बताया कि इस बार आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग अधिक है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए 800 से लेकर 14 हजार रुपये तक के आकर्षक सेट मंगाए गए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि लगन की तारीखें नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।


बजट के हिसाब से उपलब्ध हैं शादी के परिधान
बाजार में बजट के हिसाब से परिधान और ज्वेलरी उपलब्ध हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि लगन की तारीखें नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। इससे कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed