{"_id":"6ac55dfd66ba506f0a0a99db","slug":"the-girl-hurt-by-the-non-arrest-of-the-rape-accused-reached-the-court-and-was-saved-by-security-personnel-maharajganj-news-c-206-1-go11002-186555-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: न्यायालय परिसर में पेट्रोल लेकर पहुंची किशोरी, आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: न्यायालय परिसर में पेट्रोल लेकर पहुंची किशोरी, आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
महराजगंज। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामले में गिरफ्तारी न होने से आहत पुरंदरपुर थानाक्षेत्र की एक किशोरी मंगलवार को पेट्रोल की बोतल लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंच गई। दोपहर करीब 11:30 बजे गेट के अंदर दाखिल होते ही उसने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।
हालांकि न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे आग लगाने से पहले ही रोक लिया और बोतल छीन ली। दोपहर के समय कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह महिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी को तत्काल कस्टडी में लेकर सदर कोतवाली लाया गया।
सदर कोतवाल ने बताया कि किशोरी पुरंदरपुर क्षेत्र की निवासी है, इसलिए दोपहर दो बजे उसे पुरंदरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पुरंदरपुर थाना निरीक्षक ने बताया कि किशोरी ने करीब एक माह पहले थाने में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में विवेचना चल रही है, इसलिए अभी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। किसी के बहकावे में आकर वह पेट्रोल लेकर न्यायालय परिसर पहुंच गई थी।पुलिस ने बताया कि किशोरी को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
बोले एसपीदीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है। मंगलवार को तैनात कर्मियों की सक्रियता से किशोरी सुरक्षित है। वह अपने कपड़े में पेट्रोल बोतल छिपा कर न्यायालय परिसर में पहुंच गई थी।
- सिद्धार्थ, एएसपी