फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The gathering of Maharajganj festival will be decorated

Maharajganj Mahotsav: सजेगी महराजगंज महोत्सव की महफिल, प्रतिभा दिखाएंगे कलाकार

Fri, 23 Sep 2022 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 12:20 PM IST
सार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि महोत्सव की सफलता में सभी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग पूरी जिम्मेदारियों के साथ लगे रहेंगे तो न सिर्फ कार्यक्रम बेहतर होगा, बल्कि उसे ऐतिहासिक व यादगार बनाने में भी सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
The gathering of Maharajganj festival will be decorated
कलेक्ट्रेट सभागार में महाराजगंज महोत्सव को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

तीन वर्ष बाद ही सही जिले में एक बार फिर महराजगंज महोत्सव की महफिल सजेगी। एक से तीन अक्तूबर के बीच में जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच जहां महोत्सव का आयोजन होगा, वहीं उसमें हिस्सा लेते हुए स्कूली विद्यार्थी से लेकर देश के नामचीन कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से महोत्सव को बेहतर ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि महोत्सव न सिर्फ ऐतिहासिक हो, बल्कि उसे लंबे समय तक लोग याद भी रखें। तीन दिवसीय कार्यक्रम को प्रत्येक दिन चार चरणों में बांटा गया है तथा नोडल अधिकारी के रूप में अधिकारियों की जवाबदेेही तय की गई है।
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
प्रथम दिवस-
एक अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक महोत्सव का शुभारंभ होगा। दो से तीन बजे तक अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी व रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। तीन से साढ़े चार बजे तक स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल), महराजगंज के इतिहास पर गोष्ठी व कफन नाटक की प्रस्तुति होगी। शाम छह बजे से अमित अंजन की प्रस्तुति होगी व रात आठ से 12 बजे तक डॉ. कुमार विश्वास व उनकी टीम की ओर से कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय दिवस- जिले के स्थापना दिवस पर दो अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12.30 से तीन बजे के बीच मेें विज्ञान प्रदर्शनी, खादी फैशन शो एवं फ्लावर एंड प्लांट शो का आयोजन होगा। तीन से चार बजे तक मिशन शक्ति पर कार्यक्रम होगा। चार से साढ़े पांच बजे स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। साढ़े पांच बजे से छह बजे तक शहीद भगत सिंह नाटक की प्रस्तुति होगी।

तृतीय दिवस- तीसरे व अंतिम दिन तीन अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, डेढ़ से तीन बजे तक अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीन से चार बजे तक विभिन्न प्रतियोगिता में बेेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही मैजिक शो होगा। रात नौ से 12 बजे तक भजन गायक अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।

महोत्सव की सफलता मेें सभी बनें सहभागी

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि महोत्सव की सफलता में सभी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग पूरी जिम्मेदारियों के साथ लगे रहेंगे तो न सिर्फ कार्यक्रम बेहतर होगा, बल्कि उसे ऐतिहासिक व यादगार बनाने में भी सफलता मिलेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह समेत जिले के अन्य अधिकारी व आयोजन समिति से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed