Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   14-day 'Farmers' Field School' concludes in Belsar

Maharajganj News: कीटों और रोगों से बचाव के लिए जागरूक किए गए किसान

Wed, 18 Nov 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
14-day 'Farmers' Field School' concludes in Belsar
महराजगंज। धानी ब्लॉक के ग्राम बेलसर में आयोजित 14 दिवसीय किसान खेत पाठशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में किसानों को फसलों को कीटों और रोगों से बचाने के लिए एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. आर. सिंथिल ने किसानों को फसलों में कीट एवं रोगों की पहचान करने और समय रहते उनका नियंत्रण करने के तरीके बताए। उन्होंने मित्र कीटों के संरक्षण, खेतों की नियमित निगरानी, जैविक एवं यांत्रिक नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही फेरोमोन ट्रैप, पीले और नीले चिपचिपे प्रपंच के उपयोग की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि फसलों में रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग आवश्यकता के अनुसार और सुरक्षित तरीके से करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों को आईपीएम किट वितरित की गई। अधिकारियों ने किट में उपलब्ध उपकरणों और संसाधनों के उपयोग की विधि भी समझाई। कार्यक्रम में सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, रत्नेश कुमार मिश्रा, जीसीएम जेपी सिंह, परियोजना कर्मचारी एके पांडेय, सोहन द्विवेदी सहित चयनित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed