फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fragrance of Sumergarh's incense sticks reached far

सुमेरगढ़ की अगरबत्ती की खुशबू पहुंची दूर तलक

Thu, 17 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of Sumergarh's incense sticks reached far
सुमेरगढ़ की अगरबत्ती की खुशबू पहुंची दूर तक
विज्ञापन

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के सुमेरगढ़ गांव में बनी स्वयं सहायता समूह की अगरबत्ती की खुशबू दूर तक पहुंच रही है। इस कारोबार में महिलाओं को होने वाली आमदनी से उनकी आर्थिक स्थिति सुधार रही है। प्रशिक्षण में मिले ज्ञान का प्रयोग करने से मुश्किल दूर हो जाती है।
आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह ग्राम सभा सुमेरगढ़ का गठन 28 अप्रैल 2020 को हुआ था। समूह की अध्यक्ष निर्मला देवी कहती हैं कि समूह में 14 सदस्य शामिल हैं। सभी अगरबत्ती बनाती हैं। अगरबत्ती बनाने के लिए कच्चा माल, लिक्विड, सेंट, पेपर, तिल्ली, रैपर, पॉलिथीन आदि की खरीदारी गोरखपुर से की जाती है। 5 और 10 रुपये में अगरबत्ती की बिक्री होती है। घर पर खरीदार आ जाते हैं। सस्ता एवं बेहतर उत्पाद होने के कारण व्यापारी पसंद करते हैं। मांग के अनुसार सामग्री की खरीदारी करने के बाद अगरबत्ती तैयार की जाती है। महिला घरेलू कामकाज के बाद इस काम को आसानी से कर लेती हैं। इससे मिलने वाली रकम से आर्थिक समस्या दूर हो जाती हे।
विज्ञापन

सचिव रीता देवी कहती हैं कि सभी महिलाएं मिलकर अगरबत्ती तैयार करती हैं। एक महिला को 100 रुपये प्रतिदिन आय होती है। कोषाध्यक्ष इंद्रावती ने कहा कि काम में कोई मुश्किल नहीं है। सदस्य कौशल्या, प्रेमशीला, चांदनी सिंह, किरन, रम्भा देवी, मालती, रजवंती, कुसुम, मंजू देवी ने कहा कि समूह में काम करने से होने वाली आय घरेलू समस्याओं को दूर करने में मददगार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि समूह के खाते में 15000 रुपये चला गया है। महिलाएं काम कर रही हैं। अगरबत्ती की खपत बढ़ेगी तो और भी आय समूह की महिलाओं को होगी। एडीओ आइएसबी गिरीजेश प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। अगरबत्ती बना रही आदि शक्ति स्वयं सहायत समूह को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed