फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fate of 39 candidates of the Civil Court Bar Association will be decided today.

Maharajganj News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के 39 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 24 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The fate of 39 candidates of the Civil Court Bar Association will be decided today.
मतदान करते अ​धिवक्ता।
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के 2026 के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। वर्ष 2026 के चुनाव में कुल 39 उम्मीदवारों ने अपनी प्रत्याशिता को सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया है कि मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 24 दिसंबर को होगा। शीतलहर को दरकिनार करते हुए कुल 841 मतों के सापेक्ष 774 मतों का मतदान हुआ। अधिवक्ताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह दिखा विशेष कर युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र मिश्रा, मारकण्डेय पाण्डेय, वकील प्रजापति, सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद प्रताप, ध्रुव नारायण पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम तिवारी, विजय जायसवाल, सचिन कुमार चौधरी, अश्वनी पाण्डेय तथा महामंत्री पद के लिए प्रमोद तिवारी, वशिष्ठ मिश्रा, संजय कुमार यादव, अकबर अली तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह, बृजभूषण पति त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पद के लिए नवनीत चतुर्वेदी, रंजीत गुप्ता ज्ञानेंद्र गुप्ता, पवन मिश्रा, किरण बहादुर, सकलैन, आशीष कुमार शुक्ला, अर्जुन तथा कार्यकारीणी पद के लिए अर्चना प्रजापति अभिषेक कुमार, अनुज कुमार विश्वकर्मा, गौरव तिवारी दयासागर चौधरी, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम, रविंद्र कुमार, श्याम मोहन का भविष्य मतपेटी में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed