फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The farmer is sitting in the middle of the money

मिल दबाए बैठी है पैसा, कर्ज लेकर बिटिया का ब्याह कर रहे किसान

Wed, 31 Oct 2018 12:28 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 31 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
The farmer is sitting in the middle of the money
मिल दबाए बैठी है पैसा, कर्ज लेकर बिटिया का ब्याह कर रहे किसान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के बैठवलियां गांव के किसान व्यासमुनी द्विवेदी इन दिनों काफी परेशान हैं। हों भी क्यों नहीं आखिर बिटिया का ब्याह जो सिर पर है। काफी भागदौड़ के बाद शादी तय कर ली है, लेकिन अब दूसरी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


 अब वह शादी में होने वाले खर्च के इंतजाम को मारे-मारे फिर रहे हैं। जेएचवी चीनी मिल गडौरा पर उनका 1 लाख 25 हजार रुपये बकाया है। आस थी कि बकाया भुगतान हो जाएगा और बिटिया की शादी आसानी से निपट जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। व्यासमुनी अब निराश हो चुके हैं। उनका कहना    है कि अब तो कर्ज लेकर ही   बिटिया के हाथ पीले करने होंगे। यह कहानी सिर्फ एक किसान की नहीं है, ऐसे और कई हैं जो कर्ज लेकर जरूरी काम निपटा रहे हैं और   चीनी मिल उनके गन्ने का पैसा दबाए बैठी है। बहुआर कला के किसान ईश्वर शरण दास भी इस साल बिटिया की शादी करना चाहते हैं। वे शादी तय करने की कोशिश में लगे हुए हैं। चीनी मिल पर उनका 1 लाख 40 हजार रुपये का बकाया है। उन्होंने कहा कि अगर गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाता तो बिटिया की शादी आसानी से हो जाती है। ईश्वर शरण ने बताया कि वह बकाया भुगतान के लिए कई बार जिम्मेदारों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि लगता है कि बेटी की शादी कर्ज लेकर ही करना शादी करनी पडे़गी। दिन रात यही चिंता रहती है कि रकम की व्यवस्था कैसे होगी।इस सबंधं में जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जेएचवी सुगर मिल पर वर्ष 2014-15 का 22 करोड़ रुपये बकाया हैं। 31 दिसंबर के पहले बकाया भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए चीनी मिल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है। कुमार ने बताया कि इस वर्ष 25 नवंबर के बाद चीन मिल चलाने की तैयारी है। उधर,  किसानों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।  रकम नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रह है। पैसे की जरूरत पड़ने पर दोस्तों, रिश्तेदारों से उधार लेने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed