फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The faces of the principals were revealed when they became administrators.

Maharajganj News: प्रशासक बनाए जाने पर प्रधानों के चेहरे खिले....मनाया जश्न

Wed, 27 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The faces of the principals were revealed when they became administrators.
परतावल में प्रशासक बनाए जाने पर ग्राम प्रधानों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई। 
लोकतंत्र को सशक्त करने वाला है सरकार का फैसला: अनिल जोशी
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों सरकार के फैसले को लेकर जताया आभार
महराजगंज। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें ग्राम सभाओं का प्रशासक नियुक्त करने के फैसले पर मंगलवार को जनपद के ग्राम प्रधानों ने खुशी का इजहार किया। सदर के साथ ही सिसवा बाजार, नौतनवा, निचलौल, परतावल, धानी विकास क्षेत्रों के ग्राम प्रधान ब्लॉक मुख्यालयों पर इकट्ठा हुए और सरकार के इस फैसले का ढोल-नगाड़ा बजाकर स्वागत किया। साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार,
कार्यकाल का विस्तार करके ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के सरकार के फैसले पर ब्लॉक मिठौरा में ग्राम प्रधानों ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई। प्रधानों ने एकत्र होकर सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए आभार व्यक्त किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रशासक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानों ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि गांवों के हित में लिया गया यह निर्णय लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार,
सरकार ने वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें पुनः प्रशासक बनाया है। इस फैसले को लेकर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्राम प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और गांवों के विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्राम पंचायतों के हित में है। यदि प्रशासक की जिम्मेदारी वर्तमान प्रधानों को नहीं दी जाती तो गांवों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो सकते थे। सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, जिससे गांवों में सड़क, सफाई, पेयजल, आवास और अन्य योजनाओं का कार्य बिना रुकावट जारी रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान लालजी चौधरी, अली मुहम्मद, मुनीब सिंह, सुधाकर कन्नौजिया, जमिरूल्लाह, अमन यादव समेत बड़ी संख्या में प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पनियरा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के कारण ग्राम पंचायतों की बागडोर ग्राम प्रधान के हाथ में ही रखे जाने के निर्णय बहुत अच्छा है। इससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य बाधित नहीं होगा। बैठक में राम अशीष यादव, विकास प्रताप सिंह उर्फ रानू, योगेन्द्र यादव, अजय पटेल, अमरजीत, शेषमणि चौहान, मनोज सिंह, बिंदेश्वर निषाद, श्यामसुंदर वर्मा, अमरजीत, बबलू यादव, राधेश्याम चौहान, अजित सिंह, मनोज राव, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed