{"_id":"67350dffcfa2af7ef209f6f6","slug":"the-evildoers-occupied-the-land-by-putting-up-tin-sheds-at-night-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135649-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ों ने रात में टीनशेड डालकर कब्जा कर ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ों ने रात में टीनशेड डालकर कब्जा कर ली जमीन
Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में कुछ मनबढ़ों ले विवादित भूमि पर टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित बुधवार को मामले में एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुराजी निवासी शीतलापुर ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उनका आराजी नंबर 373 के बंटवारा का वाद अपर आयुक्त गोरखपुर न्यायालय में चल रहा है। इस मामले में न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश पारित हुआ है। इसी बीच वह 11 नवंबर को पोती के तिलक समारोह में चले गए, जहां पर गांव के ही कुछ मनबढ़ लोगों ने रात में जबरदस्ती टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया। तिलक समारोह से लौटने के बाद मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि की तस्वीर देख विरोध जताया, तो वह लोग मारपीट करने के साथ ही धमकी देने लगे।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि जानकारी मिली है। जांच-पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि जानकारी मिली है। जांच-पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।