फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The driver was starting the auto and picking up passengers, when the auto started moving forward.

Maharajganj News: बिना चालक के ऑटो चलने लगी, छात्रा को पांच मीटर तक घसीटा

Wed, 07 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The driver was starting the auto and picking up passengers, when the auto started moving forward.
फरेंदा। बृजमनगंज कस्बा में एक ऑटो चालक की लापरवाही से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बिना चालक के ही ऑटो अपने आप चलने लगी। इससे छात्रा करीब पांच मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

बृजमनगंज कस्बा के रेलवे स्टेशन चौराहा पर ऑटो स्टैंड पर चालक सवारी भर रहा था। उस समय ऑटो स्टार्ट थी और उसमें सवारी भी बैठी थी। अचानक ऑटो आगे बढ़ने लगी। उसी दौरान सामने से गुजर रही छात्रा उसकी चपेट में आ गई। छात्रा को घसीटते हुए वहां स्थित एक बुकसेलर की दुकान में जा भिड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा निकिता वर्मा (14) पुत्री प्रमोद वर्मा को ऑटो के नीचे से निकाल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां छात्रा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छात्रा के परिजन ने ऑटो चालक व स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस बाबत थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर खड़ी कर सवारी भरते हैं ऑटो चालक
बृजमनगंज कस्बा में नगर पंचायत की ओर से निर्धारित स्टैंड होने के बावजूद मुख्य कस्बे में जगह-जगह ऑटो व ई रिक्शा खड़ा कर सवारी भरते हैं। इससे जाम को स्थिति होने के साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। ऑटो व ई रिक्शा चालकों की मनमानी से कस्बे में कहीं भी मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब वाहन स्टार्ट कर सवारी बुलाने के लिए चालक नीचे उतर जाते हैं। अचानक वाहन चलने से सामने आने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मुख्य मार्गों पर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed