फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM personally tested the quality of the food in the school.

Maharajganj News: डीएम ने विद्यालय में स्वयं चखकर परखी भोजन की गुणवत्ता

Sat, 28 Feb 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The DM personally tested the quality of the food in the school.
सर्वोदय एटीएस विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
डीएम ने किया जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पैकेट बंद खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट की जांच की
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, धनेवा धनेई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों, छात्रावास, मेस, स्टाफ आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। साथ ही पैकेट बंद खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट की जांच की।
जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु यूपी सिडको को निर्देशित किया गया। साथ ही परिसर में सीसी सड़क निर्माण एवं संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में किचन गार्डेन विकसित करने तथा उसमें सहजन, कटहल, केला सहित अन्य पोषक पौधों के रोपण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। समाज कल्याण अधिकारी को छात्राओं के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वोदय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed