{"_id":"69eabcb83733a631120c3764","slug":"the-district-moved-from-6th-to-9th-position-in-the-intermediate-examination-results-maharajganj-news-c-206-1-go11002-175925-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंटर के परीक्षा परिणाम में 6वें से 9वें स्थान पर पहुंचा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंटर के परीक्षा परिणाम में 6वें से 9वें स्थान पर पहुंचा जनपद
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर तीन अंक लुढ़का जनपद, 6वें से 9वें पर पहुंचा जनपद
परीक्षा में शामिल हुए 31,185, उत्तीर्ण हुए 27166 विद्यार्थी
महराजगंज। यूपी बोर्ड के घोषित परिणाम में इंटर के परीक्षा परिणाम में जनपद के प्रदर्शन ने निराश किया है। इस बार जनपद प्रदेश स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछली बार जनपद को 6वां स्थान मिला था। इंटरमीडिएट का परिणाम 87.11 फीसदी आया है। पिछली बार इंटर के 88.61 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी।
पिछली बार इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जनपद ने 6वां स्थान व प्रदेश की टॉप टेन की सूची में स्थान बनाया था। लेकिन इस बार न सिर्फ प्रदेश की टॉप टेन सूची से बाहर हो गया है बल्कि 6वें नंबर से लुढ़ककर 9वें पर पहुंच गया है। इस बार इंटरमीडिएट में 31,185 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, इनमें से 27,166 उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर मीडिएट परीक्षा का परिणाम पिछली बार की अपेक्षा इस बार 0.77 फीसदी कम हुआ है। बालकों का प्रदर्शन जहां 1.56 फीसदी नीचे गिरा वहीं बेटियों के प्रदर्शन में 0.05 की गिरावट इस बार पिछली बार की तुलना में परिलक्षित है। हालांकि कमजोर प्रदर्शन के बाद भी प्रथम श्रेणी में 0.05 प्रतिशत अधिक है।
जनपद के टॉप टेन पर काबिज मेधावी व अर्जित अंक-
- परीक्षार्थी - स्कूल- अंक
- 1- विशंभर विश्वकर्मा डीएनआईसी- 468
- 1- सत्यम विश्वकर्मा-एसडीएडी-468
- 2- पवन कुशवाहा- रामप्यारे-467
- 3- सचिन कुशवाहा- रामप्यारे- 464
- 4- नूरहान खान- वैदिक गुरुकुल-461
- 5-सबनम खातून- एसएनएसवीएम-459
- 6- सौरभ कुमार- एसएजेआईसी-457
- 6- सरस्वती-दलसिगार- 457
- 6- स्मिता शर्मा- एसएनएसवीएम-457
- 7- आस्था चौधरी-एसएसआईसी-455
- 8- संतोष- बापूरामकरन- 451
- 9-नम्रता- बीएनआईसी- 450
- 10- पायल गुप्ता- बीएनआईसी- 449