फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate made the villagers aware about VB-G Ram Ji.

Maharajganj News: वीबी–जी राम जी को लेकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 08 Feb 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate made the villagers aware about VB-G Ram Ji.
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किया गया चौपाल
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम हरिहरपुर में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को गांव में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के निर्बाध लाभ को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को भी जागरूक होना चाहिए। जिलाधिकारी ने चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन का न्यूनतम रोजगार प्राप्त होगा, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य अब केवल रोजगार न देकर आजीविका को सृजित करना है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचना का विकास करना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि कृषक बंधुओं को आगामी समय में कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उपलब्ध होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। जो भी नए मतदाता निर्वाचक नामावली शामिल होना चाहते हैं, फॉर्म 06 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना और इसके लाभों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना में उपभोक्ता को 1.08 लाख रुपए तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अलावा पीएम सूर्यघर से न सिर्फ बिजली का बिल कम होता है बल्कि उपभोक्ता अधिक बिजली को ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में 225 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच हुई और दवा वितरण किया गया। 16 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। 64 लोगों की अलग–अलग जांच की गई। 80 पशुओं को कृमिनाशक दवा का वितरण किया गया। 04 लोगों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। पीएम सूर्यघर के 13 आवेदन कराए गए। हरिहरपुर ग्राम पंचायत में कुल 753 परिवार हैं। 908 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। 672 का पात्र गृहस्थी और 136 का अंत्योदय कार्ड बन चुका है। इसी प्रकार निराश्रित महिला, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अलग अलग योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed