Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate inspected various departments located within the Collectorate premises.

Maharajganj News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी-कर्मचारी, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 18 Nov 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected various departments located within the Collectorate premises.
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, नजारत, संयुक्त कार्यालय, भूलेख कार्यालय और कोषागार समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी, खनन अधिकारी अजीत कुमार, नाजिर वेद प्रकाश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (भूलेख) भूपेंद्र गुप्ता व डूडा कार्यालय के सीएलटीसी कृष्णमुनि और जनार्दन गुप्ता अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा आपदा विशेषज्ञ चंदन कुमार, प्रधान सहायक दीपक कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक राजाराम चौधरी, मनोज धर दूबे और घनश्याम वर्मा, लेखपाल राम आशीष एवं भूलेख कार्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमंती देवी भी गैरहाहाजिर मिलीं। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालयों में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के साथ अभिलेखों को सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अभिलेखों के रखरखाव में कमी पर जताई नाराजगी
अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव और उन्हें व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने और उनके रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed