Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Voters will be able to file claims and objections until December 16.

Maharajganj News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की प्रक्रिया शुरू

Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Voters will be able to file claims and objections until December 16.
महराजगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर 17 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया। इसके साथ ही सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रेसवार्ता कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की एक हार्ड कॉपी और एक सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सूची को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। मतदाता ऑनलाइन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जांच सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1146 मतदान केंद्र और 2228 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें फरेंदा में 394, नौतनवा में 437, सिसवा में 455, महराजगंज सदर में 466 और पनियरा में 476 मतदेय स्थल शामिल हैं। इनकी निगरानी के लिए 211 सुपरवाइजर और 2228 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है। मतदेय स्थलों के समायोजन के बाद इनकी संख्या में 13 की कमी आई है। पहले जिले में 2241 मतदेय स्थल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन विशेष अभियान
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता बूथ पर पहुंचकर सूची में अपना नाम देख सकेंगे और नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।


28 दिसंबर तक आपत्तियों का होगा निस्तारण
दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से निर्धारित समय में अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और त्रुटियों को ठीक कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed