फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The district became filled with chants of joy all around, a festive atmosphere

Maharajganj News: चहुंओर जयघोष से राममय हुआ जिला, उत्सव जैसा माहौल

Thu, 18 Jan 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The district became filled with chants of joy all around, a festive atmosphere
महराजगंज। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जगह-जगह आयोजन हो रहा है। नगर निकायों में भजन कीर्तन हो रहा है तो मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है। बुधवार को शहर के रामजानकी मंदिर में सफाई की गई। चहुंओर जयघोष से पूरा जनपद राममय हो गया है। हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है। विविध प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पनियरा में शिव मंदिर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बागापार में शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के नारे से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा का समापन सलामतगढ़ में हुआ। पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि दुनिया में राम से बड़ा कोई नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू स्वाभिमान और हिंदू अस्मिता के लिए बड़ा कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के शोभायात्रा से हिंदू जनमानस अपने राम के प्रति और राम के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। शोभायात्रा में नगर संजय चालक आलोक रंजन त्रिपाठी, साधु शरण शर्मा, डाॅ. शांतिशरण मिश्र, सुनील मिश्र, आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed