फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The country has achieved remarkable achievements in the last 12 years.

Maharajganj News: देश ने 12 वर्षों में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धियां

Sat, 06 Jun 2026 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
The country has achieved remarkable achievements in the last 12 years.
हेवती में आयोजित चौपाल में मौजूद प्रभारी मंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोले- राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन
महराजगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार की रात ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने की।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विगत 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में वैश्विक स्तर पर अनेक चुनौतियां सामने आईं, जिनका देश ने प्रभावी ढंग से सामना किया। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है तथा जनधन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की समन्वित कार्यप्रणाली से विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सिसवा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक सिसवा की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिसवा ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार, कृषि हितों के संरक्षण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी निचलौल, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed