फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The councilor killed in accident Anandnagar

हादसे में आनंदनगर के सभासद की मौत

Sat, 09 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sat, 09 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नं 7 लोहिया मार्केट निवासी विपिन जायसवाल उर्फ रिंकू , गोपाल मद्धेशिया व राजू अग्रहरी के साथ बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के करीब बाइक से कोल्हुई स्थित दुकान से वापस आनंदनगर लौट रहे थे। अभी भैया फरेंदा से विधायक चौराहा के होटल के समीप पहुंचे थे कि घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे रूके ट्रक में पीछे से बाइक लेकर घुस गए।
विज्ञापन

जिससे सभासद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। साथ गए गोपाल व राजू को भी चोटे आयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी लाए। जहां पर विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गोपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राजू को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन

सभासद की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर ही नहीं नगर के लोग भी आकस्मिक मौत से आश्चर्य चकित हैं।

घर के इकलौते चिराग थे विपिन
फरेंदा। नगर पंचायत के सभासद विपिन जायसवाल के मौत के बाद उनके घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। वह माता-पिता के इकलौते संतान थे। उनके मौत के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।   विपिन तीन बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी सात वर्ष पूर्व गोरखपुर के बशारतपुर निवासी पूनम के साथ हुई थी। उनकी एक वर्ष की बच्ची पहल है। पिता विनोद की मौत करीब छह वर्ष पूर्व हो जाने के बाद घर की जिम्मेदारी विपिन पर थी। बेटे के मौत के बाद मां भी इकलौता लाठी टूट गयी जिसके सहारे जीवन जीने की स्वप्न देखी थी। अब विपिन की दु:खद मौत के बाद परिवार का सहारा भी समाप्त हो गया। अब बूढ़ी मां और पत्नी व मासूम बच्चे का जीवन यापन कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार बने थे सभासद
फरेंदा। नगर पंचायत के वार्ड नं सात के सभासद विपिन जायसवाल दूसरी बार  सभासद बने थे। इसके पहले विपिन की मां शकुन्तला देवी सभासद थीं।अबकी बार खुद सभासद के रूप में चुनाव लड़े और विजयी हुए। अपने  मृदुल स्वभाव के कारण लोकप्रिय थे रिंकू। नगर पंचायत के सभासद विपिन  जायसवाल अपने मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे कस्बे में लोगों के बीच उनकी  लोकप्रियता रही। उन्हें लोग काफी पसंद करते थे। उनके मौत के बाद पूरे वार्ड  समेत समूचा नगर पंचायत शोक में डूब गया।

घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मचा
फरेंदा। सभासद विपिन जायसवाल का पोस्टमार्टम के बाद दिन के तीन बजे करीब शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोग आंखो में आंसू लिए उसके स्वभाव की सराहना करते दिखे। शव पहुंचने के बाद  विधायक विनोद तिवारी, पूर्व प्रमुख  रामप्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक  जायसवाल, मोहम्म्द अली, विश्वम्भर चौधरी, विरेन्द्र पारा वाले, राजेश जायसवाल, सिविल बार के अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, परमात्मा अग्रहरी, अनिल जायसवाल, शंकर जायसवाल, अजीत चौरसिया, आदि लोग घर पर पहुंच शोक  संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed