{"_id":"5fe38d4c8ebc3e3b6d3f8a49","slug":"the-corona-vaccine-will-be-under-the-eye-of-cc-tv-camera-maharajganj-news-gkp378077864","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी टीवी कैमरे की नजर में रहेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी टीवी कैमरे की नजर में रहेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड-19 के टीकाकरण के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। एएनएम को प्रशिक्षण देने के बाद बुधवार को सदर सीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया गया सभी जरूरी सूचनाओं को तुरंत अपडेट करें। बताया गया कि कोरोना वैक्सीन सीसी टीवी कैमरे की नजर में रहेगी।
प्रशिक्षक सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े सभी कर्मियों को कई चक्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें कार्य के दौरान परेशानी न हो। कोविड टीका स्टोर रूम सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। प्रत्येक हलचल कैमरे में कैद रहेगी। इसके अलावा तीसरे और चौथे चरण के कोविड-19 के टीकाकरण में आशा कार्यकर्ताओं का रोल अहम होगा। इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम स्तर पर टीकाकरण के लिए जरूरी सूचनाओं को आशा अपडेट करेंगी। वोटर लिस्ट में अंकित नाम का सत्यापन आशा की ओर से किया जाएगा। उसके बारे में उन्हें विस्तार से बताया गया।
बीसीपीएम लवली वर्मा ने बताया कि आशा को जिम्मेदारी ज्यादा होगी। ग्राम स्तर से सूचना उन्हीं की ओर से मिलनी है। ऐसे में कोविड टीकाकरण से जरूरी कार्यों को गंभीरता से करना होगा। उन्होंने सत्यापन के बेहतर तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सरिता, अनीता, आरती, रेखा के अलावा कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।