फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The consignment will reach Nautanwan-Nichlaul after fertilizer verification

Maharajganj News: नौतनवां-निचलौल में उर्वरक सत्यापन के बाद पहुंचेगी खेप

Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The consignment will reach Nautanwan-Nichlaul after fertilizer verification
महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कृषि भवन में थोक उर्वरक कारोबारियों और नामित उर्वरक कंपनी के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निचलौल व नौतनवा तहसील के किसी भी थोक व्यापारी को बिना विभागीय सत्यापन के खेप न भेजी जाए।
विज्ञापन

अगर अनुपालन नहीं किया तो जनपद से उनके फर्टिलाइजर की संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। जनपद में 800 से अधिक व्यापारी फुटकर उर्वरक कारोबार करते हैं। इन्हें उर्वरक आपूर्ति थोक कारोबारियों से उपलब्ध कराई जाती है, जिनकी संख्या जनपद में 50 से अधिक है। अधिक उर्वरक के थोक कारोबारी नौतनवा व निचलौल तहसील में पंजीकृत हैं। यह दोनों क्षेत्र ही उर्वरक तस्करी के लिए बदनाम हैं, क्योंकि दोनों क्षेत्रों से नेपाल की सीमा करीब है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों तहसील के थोक उर्वरक कारोबारी जिनका स्टाक अभी सत्यापित नहीं हुआ वह एसडीएम, सीओ व कृषि विभाग की मदद से सत्यापित करा लें। अगले सप्ताह से सघन जांच होगी और जिनका स्टाक सत्यापित नहीं मिलेगा उसे विभाग अवैध मानकर जब्त करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अतिरिक्त उर्वरक का आर्डर कंपनियों को किया जाए उसका सत्यापन पहले कराएं और उर्वरक कंपनी के जिला प्रभारी भी यह रिपोर्ट दें कि कितनी मात्रा में कौन सी खाद किस थोक व्यापारी को आपूर्ति की जा रही। फुटकर कारोबारियों को निर्देश दिया कि उनकी दुकान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुल सकती है अगर इसके पहले या बाद में खुली मिलती है तो लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उर्वरक बिक्री करने वाले किसानों का आधार कापी संरक्षित करें व पाश मशीन से ही बिक्री करते हुए किसान को कैशमेमो की पक्की रसीद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed