फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Congress held a foot march to protest against the theft of offerings at the Ram Mandir and the paper leak.

Maharajganj News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

Tue, 14 Jul 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Congress held a foot march to protest against the theft of offerings at the Ram Mandir and the paper leak.
चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। 
पार्टी कार्यालय से डीएम कार्यालय तक मार्च कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनसभा में बदल गया।

सभा की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला और संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, परीक्षा प्रणाली की अव्यवस्था और धार्मिक मामलों पर चर्चा की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। अब कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब हर जनसरोकार के मुद्दे पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश महासचिव नारायण मिश्रा और पूर्व एआईसीसी सदस्य शरदेंदु पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू, झिनकू चौधरी, विपिन पाल तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित किया।

शरद सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार की आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और पैदल मार्च किया।


कार्यक्रम में डॉ. रामनारायण चौरसिया, इंजीनियर शिवपूजन, सुरेश साहनी, जग्गू प्रसाद, अमरीश शाही, शंकर वर्मा, चंदन तिवारी, रामनारायण प्रसाद, विनीत सिंह, हरकेश पटेल, हरिलाल, गोवर्धन प्रसाद, चंद्रजीत भारती, पूर्णमासी यादव, रेखा यादव, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद गनी, बख्शीश अली, आफताब अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed