फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Chairman of the Panchayati Raj Committee was welcomed in Siswa.

Maharajganj News: पंचायती राज समिति के सभापति का सिसवा में हुआ स्वागत

Fri, 07 Nov 2025 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The Chairman of the Panchayati Raj Committee was welcomed in Siswa.
सभापति ने सिसवा को तहसील बनवाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

महराजगंज/सिसवा बाजार। पंचायती राज समिति का सभापति बनाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को जिले में प्रथम आगमन पर विधायक प्रेमसागर पटेल का समर्थकों ने स्वागत किया। उन्होंने सिसवा को तहसील बनवाने का आश्वासन दिया। जनपद में कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया।

सभापति प्रेमसागर पटेल ने नगर में विकास खंड कार्यालय सिसवा परिसर में मनरेगा सेल कार्यालय का शुभारंभ किया। उसके बाद आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद, प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह व विकास खंड अधिकारी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति ने नगर के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिसवा को तहसील बनवाने का पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बढ़ती रहेगी। इस दौरान श्रीराम जानकी मंदिर समिति के महामंत्री जितेंद्र वर्मा, दवा व्यवसायी अनूप जायसवाल, सागर चौरसिया, अभिमंत्रित सिंह, अरुण पटेल, मनोज केसरी सहित अन्य लोगों ने नगर के सड़कों चौराहों पर स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ व माला पहना कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed