फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The case is from Adbarhawan Khalwa Tola in the Paniara police station area.

Maharajganj News: पटीदारों ने मां-बेटी को पीटा, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 13 Oct 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The case is from Adbarhawan Khalwa Tola in the Paniara police station area.
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अड़बड़हवां खलवा टोला निवासिनी प्रमिला देवी ने पुरानी रंजिश में अपने ही पट्टीदारों पर उसे व उसकी बेटी को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उसके छत से कपड़ा उड़कर घर के पीछे बंटवारे की विवादित जमीन पर जा गिरा, जिसे लेने उसकी बेटी प्रीति गई, तो उसके पट्टीदार गीता देवी, नीतीश, गीता व अंजली ने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू की। इस पर पीड़िता के मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने दोनों मां-बेटी को लात-मुक्का, लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में उक्त चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed