{"_id":"6813c238619fac795e085227","slug":"the-car-of-the-baraatis-collided-with-the-trolley-two-including-the-driver-died-five-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148189-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्राॅली से टकराई बरातियों की कार, चालक समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्राॅली से टकराई बरातियों की कार, चालक समेत दो की मौत, पांच घायल
Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर बसहिया खुर्द गांव के पास महराजगंज की तरफ एक ही दिशा में जा रही ट्रैक्टर-ट्राली व कार में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे टक्कर हो गई, हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि घायल लोग घायल हो गए। पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी प्रियांशु उर्फ मिट्ठू की बरात महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री गांव में जा रही थी। बरात में शामिल होने जा रहे एक कार में सवार सात लोग श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव के पास पहुंचे थे। उसी दिशा में एक ही ट्रैक्टर में गोबर लदी दो ट्रांलियां जोड़कर जा रहा था।
अचानक पिछला ट्राॅली ट्रैक्टर से अलग हो गया और पीछे की तरफ जाने लगा। इसी दौरान कार और ट्राली में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग जुट गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुए इस दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में पुलिस को करीब 40 मिनट लग गया।
विज्ञापन
पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश था। पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया जहां गंभीर रूप से घायल गोबरी कन्नौजिया (45) निवासी कैथवलिया की मौत हो गई। वहीं कार चालक अलीम (55) निवासी तुर्रा बाजार भगवानपुर गोरखपुर गाड़ी में ही फंसा रहा।
घंटों मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अंकित (18), अभिजीत (14), सुनील सिंह, बिंद कन्नौजिया, मनोहर शर्मा, हृदेश व कैमरा मैन का इलाज कराया जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के अनुसार घायलों का इलाज कराया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।