फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bullies vandalized the sweet shop and beat them up.

Maharajganj News: दबंगों ने मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ कर की मारपीट

Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The bullies vandalized the sweet shop and beat them up.
धानी बाजार। बृजमनगंज थानाक्षेत्र के धानी बाजार स्थित एक चाय और मिठाई की दुकान में दबंगों युवकों ने तोड़फोड़ कर दुकान मालकिन और उसके बेटे को मारा-पीटा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा कानापार निवासी अंजू देवी धानी बाजार स्थित शिव मंदिर चौराहे पर चाय और मिठाई की दुकान चलाती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के लगभग कुछ युवक लाठी-डंडे के साथ आए और दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में अंजू देवी ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मरहठा के कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार के साथ दुकान पर आए।
विज्ञापन

दुकान में मौजूद बेटे पवन और भतीजे निखिल पर हमला कर दिया और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। जब मैं बीच बचाव करने आई तो उन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट गाली गलौज की। पुलिस को पहुंचने के पहले सभी आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed