फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The BSA issued a notice to the manager of the school located in Jhangapar and summoned them.

Maharajganj News: बीएसए ने झांगापार स्थित स्कूल प्रबंधक नोटिस जारी कर किया तलब

Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The BSA issued a notice to the manager of the school located in Jhangapar and summoned them.
बीडीओ की रिपोर्ट व अमर उजाला की खबर का संज्ञान
विज्ञापन


नोटिस जारी कर पूछा क्यों न लगाया जाए एक लाख का जुर्माना
महराजगंज/धानी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने धानी विकास खंड के झांगापार सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में बताया गया है कि बीडीओ धानी की रिपोर्ट के अनुसार उनका स्कूल बिना मान्यता संचालित मिला। स्कूल संचालन बंद करने के निर्देश के साथ जवाब मांगा गया था लेकिन स्कूल ने कोई जवाब नहीं दिया। यह पूरी तरह बाल एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम के उल्लंघन का मामला है। ऐसे में उनपर अधिनियम के उल्लंघन में एक लाख रुपये का अर्थदंड या दस हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना क्यों न लगाया जाए।

नोटिस का जवाब तीन के भीतर देने और स्कूल संचालन नहीं किया जा रहा इसका शपथपत्र व फोटो वीडियो फुटेज भी साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगर तय तिथि के भीतर जवाब व साक्ष्य नहीं उपलब्ध होते तो कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा। बता दें कि स्कूल संचालन की खबर अमर उजाला ने 11 सितंबर ''कार्रवाई के बाद फिर खुल जाते हैं बिना मान्यता के स्कूल, निगरानी पर सवाल'' शीर्षक से प्रकाशित किया था जिसमें अमान्य कक्षा व बिना मान्यता स्कूल संचालन के संदर्भ में बताया गया था जिसके बाद धानी बीडीओ की तरफ से भी बीएसए को जांच आख्या भेजकर स्कूल की तरफ से नोटिस का जवाब न देने की जानकारी उल्लेखित किया था जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने नोटिस जारी की है।
विज्ञापन


वर्जन
धानी में बिना मान्यता स्कूल संचालन की रिपोर्ट पर संबंधित स्कूल प्रशासन के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed