फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of Krishna Dwivedi, who jumped into a canal and was father of three sons, was found in Maharajgang

चमनगंज पुल हादसा: नहर में कूदे कृष्णा का मिला शव, 3 बेटों के पिता ने दी जान-परिवार में कोहराम

Sat, 06 Jun 2026 04:52 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 04:52 PM IST
सार

महाशय मोहल्ला निवासी कृष्णा द्विवेदी (50) शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे चमनगंज पुल के पास पहुंचे और अचानक नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण वह देखते ही देखते ओझल हो गए।

विज्ञापन
The body of Krishna Dwivedi, who jumped into a canal and was father of three sons, was found in Maharajgang
रोते बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिठौरा थाना क्षेत्र निचलौल के चमनगंज पुल से नहर में कूदे एक अधेड़ व्यक्ति का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। शुक्रवार की शाम को नहर में कूदने के बाद से पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाशय मोहल्ला निवासी कृष्णा द्विवेदी (50) शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे चमनगंज पुल के पास पहुंचे और अचानक नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण वह देखते ही देखते ओझल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम भी खोज अभियान में शामिल हुई। इसी दौरान बूढ़ाडीह क्षेत्र के टोला बेलवा बच्ची के पास छोटी नहर में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान कृष्णा द्विवेदी के रूप में हुई। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और अन्य परिजन हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed