फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a youth from Gorakhpur was found in a field on the side of a road under suspicious circumstances.

Maharajganj News: चकरोड किनारे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गोरखपुर के युवक का शव

Mon, 24 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Gorakhpur was found in a field on the side of a road under suspicious circumstances.
खेत में अजय का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। 
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर से गांगी-मुजुरी मार्ग को जोड़ने वाले चकरोड किनारे खेत में रविवार सुबह 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह ग्राम पंचायत रामपुर से गांगी-मुजुरी मार्ग को जोड़ने वाली कच्ची चकरोड पर ग्रामीणों को एक युवक का शव देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 बुद्ध नगर निवासी अजय कुमार (27) के रूप में हुई।
विज्ञापन

शव से करीब आठ मीटर की दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली। चकरोड पर उसके दोनों पैरों के जूते भी पड़े थे। मृतक की जेब से बरामद पर्स में 6090 रुपये, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामले को संदिग्ध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन को नहीं पता कैसे पहुंचा गांगी क्षेत्र
अजय की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुई थी। उसकी तीन वर्षीय बेटी लाडो है। सूचना पर पहुंची मृतक की मां जयंती देवी ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी अंगीरा करीब तीन माह ही ससुराल में रही। इसके बाद उसने परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और खर्चे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। शुक्रवार को इसी मुकदमे में तारीख थी। अजय गोरखपुर में रहकर किसी की गाड़ी चलाता था। मां के अनुसार करीब एक महीने से उसने उनसे भी बातचीत नहीं की थी। वह गांगी क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। मृतक अजय दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed