फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man was found hanging in the room

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in the room
एक सप्ताह से विकास का पत्नी रागिनी से चल रहा था विवाद
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड अमरुतिया में बुधवार को एक कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास वर्मा (22) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, विकास वर्मा पत्नी के साथ वार्ड अमरुतिया में रहता था। मृतक की मां सीता देवी ने पुलिस को बताया कि बीते लगभग एक सप्ताह से विकास और उसकी पत्नी रागिनी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घरेलू कलह के कारण विकास मानसिक रूप से काफी परेशान था। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक विकास कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा खोला गया, तो विकास का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन की अगुवाई में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद मृतक की पत्नी रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। आसपास के लोगों ने भी उसे ढांढस बंधाने की कोशिश की। वहीं, मां सीता देवी और अन्य परिजनों का भी गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की युवक ने किन कारणों से आत्महत्या कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed