फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man along with his bike was found in a water-filled pit on the roadside.

Maharajganj News: सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बाइक समेत मिला युवक का शव

Thu, 01 Jan 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man along with his bike was found in a water-filled pit on the roadside.
मृतक गौतम गुप्ता के रोते बिलखते परिजन। 
सोमवार को दोस्त के साथ बाइक से कहीं निकला था युवक, नहीं लौटा
विज्ञापन

मृतक के गौतम के पेट और ललाट पर मिले चोट के निशान मिले, जांच की मांग
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के टीकर–पड़री के सिवान में बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव मिला। शव बाइक सहित सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पेट के बल पड़ा मिला है। शव देख राहगीरों ने शोर मचाया तो कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर चौक पुलिस और सीओ निचलौल शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस शव का शिनाख्त कराने में जुटी थी तभी चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेखुई निवासी मृतक के भाई हरेंद्र मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने छोटे भाई गौतम के रूप में की। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। गौतम की मां कलावती ने बताया कि गौतम ने नया बाइक खरीदा था। उसी समय उसका एक दोस्त, जो हेलमेट पहने हुए था, उसे जबरन अपने साथ ले गया था। दोनों अलग-अलग बाइक से घर से निकले थे। गौतम के पेट और ललाट पर मिले चोट के निशान हैं। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई हरेंद्र ने बताया कि गौतम सोमवार को अपने एक दोस्त के साथ नई बाइक खरीदने गया था। दोनों नई बाइक लेकर घर पहुंचे और परिजनों को लड्डू व नारियल देकर पूजा-पाठ करने को कहा। इसके बाद गौतम अपने दोस्त के साथ पुरानी बाइक लेकर निकल गया। सोमवार शाम करीब सात बजे फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बाइक समेत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


--------------------------
चार भाइयों में सबसे छोटा था ट्रक चालक गौतम
मृतक गौतम गुप्ता चार भाइयों में चौथे नंबर का था। वह अपने भाइयों हरेंद्र, नागेंद्र और फरिंद्र से छोटा था। पेशे से ट्रक चालक गौतम की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही माता कलावती, पिता सिंहासन गुप्ता और भाभियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed