{"_id":"68122756d4de83e505089b04","slug":"the-body-of-a-newly-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-148054-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया/मिठौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरेगवां टोला अरनहवा में बुधवार को नवविवाहिता का शव छत की कुंडी से फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, पतरेंगवा टोला अरनहवा निवासी दयानंद (राजू) ने अपनी पुत्री संजना (22) की शादी 10 मई 2024 को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नेबुइया निवासी चंदन से की थी। चर्चा है की शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि संजना 10 अप्रैल को एक शादी में शामिल होने अपने मायके अरनहवां आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था।
उसका पति चंदन भी गुजरात से शादी में शामिल होने आया था और वह पत्नी के साथ एक सप्ताह तक ससुराल में रहा। दो दिन पहले गुजरात चला गया। मंगलवार की रात संजना भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह जब वह नहीं जगी तो उसके बाबा कमरे में गए। वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। संजना का शव छत की कुंडी से लटका मिला। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार, घटना की सूचना मृतका के बाबा से मिली है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।