{"_id":"69348eb322ff3cf6170d95fc","slug":"the-audio-recording-of-the-conversation-with-the-smuggler-has-gone-viral-on-social-media-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166123-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्कर से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्कर से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूूूूठीबारी। बार्डर पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी और तस्करों के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में तस्कर सुरक्षाकर्मी से लाइन के बारे में कह रहा है कि एक दिन लगेगा बरगदवां से माल निकालना है। भारी मात्रा में तस्करी की बात सुन सुरक्षाकर्मी लाइन देने के लिए आनाकानी करने लगता है। तभी एक तस्कर एक ऑडियो वायरल होने की बात कहता है तो मुख्य तस्कर कहने लगता है कि वह वायरल ऑडियो हमारा ही था। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसएसबी 22वीं वाहिनी कमांडेंट शक्ति सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो समेत सभी तथ्यों की जांच-पड़ताल के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी l
वांछित वारंटी गिरफ्तार
चौक बाजार। पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वारंटी हरिकेश निवासी सोनाड़ी खास (सुन्दरपुर) को शनिवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l
विज्ञापन