{"_id":"61687809fba9ea223d3fbde5","slug":"the-administration-has-maharajganj-news-gkp4129574157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर्व के लिए प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर्व के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
नौतनवां में मार्च करते एसडीएम, सीओ एवं फोर्स।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर्व के लिए प्रशासन ने कसी कमर
पांच अति संवेदनशील व 13 संवेदनशील स्थलों पर तैनात किए गए अधिकारी
महराजगंज। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। चिह्नित पांच अतिसंवेदनशील तथा 13 संवेदनशील स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। उनके साथ सहयोगी के रूप में थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक भी रहेंगे।
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व को जिले में बेहतर ढंग से संपन्न कराने तथा हालात पर नजर रखने के लिए अतिसंवेदनशील स्थानों में चिह्नित सदर कोतवाली में डीडीओ व असिस्टेंट कमिश्नर, श्यामदेउरवां में सहायक महानिरीक्षक निबंधन, कोठीभार में जिला गन्ना अधिकारी व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, चौक में उपायुक्त मनरेगा तथा बृजमनगंज में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को तैनात किया है। संवेदनशील स्थलों के रूप में चिह्नित पनियरा में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, घुघली में जिला प्रोबेशन अधिकारी, सिंदूरिया मेें जिला समाज कल्याण अधिकारी, निचलौल में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ठूठीबारी में डीपीआरओ, सोहगीबरवां में अधिशासी अभियंता जल निगम, नौतनवां में भूमि संरक्षण अधिकारी, परसामलिक में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, फरेंदा में जिला कार्यक्रम अधिकारी, कोल्हुई में सहायक निबंधक सहकारिता व पुरंदरपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा बरगदवा में एक अन्य अधिकारी को तैनात किया गया है।
तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हालात पर नजर बनाए रखें। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के उतपन्न होने पर एसडीएम व सीओ से समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन
पैदल मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास
नौतनवां (महराजगंज)। नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार की दोपहर एसडीएम राम सजीवन मौर्य एवं सीओ कोमल प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया गया। एसडीएम एवं सीओ ने कहा कि नगर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा जनसहयोग के लिए मार्च किया गया है। एसडीएम ने कहा कि नागरिक किसी तरह की अफवाह में न पड़ें। पर्व को सौहार्द पूर्वक मिलजुलकर मनाएं। इस दौरान नौतनवां के चेयरमैन गुड्डू खान, नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे, थानाध्यक्ष नौतनवां राजेश पांडेय, थानाध्यक्ष सोनौली शशांक शेखर राय, चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद