फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The action plan includes soil filling and on-site clearing of grass and weeds.

Maharajganj News: कार्ययोजना में मिट्टी भराई, मौके पर घास-फूस की सफाई

Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The action plan includes soil filling and on-site clearing of grass and weeds.
करवतही उर्फ कटका में दिखाया गया वीबीजीरामजी के तहत कार्य। 
झरवलिया और करवती उर्फ कटका में कार्यों की स्थिति पर उठे सवाल
विज्ञापन

एक दिन में 14,532 से घटकर 482 हुई श्रमिकों की हाजिरी

महराजगंज। वीबी जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत और पोर्टल पर दर्ज विवरण में अंतर मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। निचलौल ब्लॉक के झरवलिया और करवती उर्फ कटका गांव में कार्ययोजना में सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भराई का कार्य दर्ज है लेकिन मौके पर घास-फूस की सफाई होती मिली तो कहीं मिट्टी भराई का कार्य नहीं दिखा।

वहीं, योजना के पोर्टल पर दर्ज श्रमिकों की हाजिरी में भी एक दिन में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीबी जी राम जी पोर्टल पर ग्राम झरवलिया में रामचंदर के खेत से बास तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ मिट्टी भराई का कार्य कार्ययोजना में दर्ज है। मौके पर सड़क के दोनों तरफ घास-फूस की सफाई की गई मिली। सड़क के दक्षिण दिशा में बगीचा और उसके बाद खेत है जबकि उत्तर दिशा में धान की फसल लगी हुई है। खेत में पानी भी जमा है। ऐसे में मौके की स्थिति को देखते हुए कार्ययोजना में दर्ज मिट्टी भराई के कार्य पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह करवती उर्फ कटका में कुबेर के खेत से सम्मे माता स्थान तक सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भराई का कार्य दर्ज है। मौके पर मिट्टी भराई का कोई कार्य दिखाई नहीं दिया। सीसी मार्ग के दोनों तरफ धान की फसल लगी है और खेतों में पानी जमा है। यहां घास-फूस की सफाई भी बेहतर तरीके से नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झरवलिया निवासी बृंद कुमार ने बताया कि सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य दिखाया जा रहा है लेकिन मौके पर चार-पांच मजदूर काम करते दिखाई दिए। उनके अनुसार वहां मिट्टी भराई का कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब कार्ययोजना में मिट्टी भराई दर्ज है तो मौके पर उसी के अनुरूप कार्य क्यों नहीं दिखाई दे रहा है। प्रत्येक श्रमिक को कितने घन मीटर मिट्टी भराई करनी है, इसका मानक भी निर्धारित है। ग्रामीणों ने स्थलीय जांच कराकर वास्तविकता सामने लाने और जांच के बाद ही भुगतान की कार्रवाई करने की मांग की है।
एक दिन में 14,532 से घटकर 482 हुई हाजिरी वीबी जी राम जी योजना के पोर्टल पर दर्ज श्रमिकों की हाजिरी में भी दो दिन में बड़ा अंतर सामने आया है। एक अक्तूबर को सभी ब्लॉकों में 14,532 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज थी। दो अक्तूबर को यह संख्या घटकर महज 482 रह गई। इससे पहले 30 सितंबर को 12,987, 29 सितंबर को 11,808 और 28 सितंबर को 10,205 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई थी। यानी 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक हाजिरी लगातार बढ़ रही थी लेकिन अगले ही दिन इसमें भारी गिरावट दर्ज हुई।



निचलौल में 4918 से घटकर 160 रह गई संख्या मानव दिवस के मामले में निचलौल ब्लॉक लगातार आगे चल रहा था। एक अक्तूबर को यहां 4,918 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई थी। इससे पहले 30 सितंबर को 4,616, 29 सितंबर को 4,067, 28 सितंबर को 3,741 और 27 सितंबर को 3,466 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई थी। लेकिन दो अक्तूबर को यह संख्या अचानक घटकर 160 रह गई। लगातार बढ़ रहे आंकड़ों के बाद एक ही दिन में इतनी बड़ी गिरावट ने पोर्टल पर दर्ज हाजिरी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि कम संख्या के बावजूद दो अक्तूबर को भी निचलौल ब्लॉक अन्य ब्लॉकों की तुलना में हाजिरी के मामले में पहले स्थान पर रहा।



स्पीकअप

कार्ययोजना में सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भराई का काम दर्ज है लेकिन मौके पर मिट्टी भराई नहीं हुई है। चार-पांच मजदूर काम करते दिखाई दिए लेकिन सड़क के किनारे केवल घास-फूस की सफाई नजर आई। कार्ययोजना और मौके पर हुए काम में अंतर की स्थलीय जांच होनी चाहिए।

- बृंद कुमार, निवासी झरवलिया

वीबी जी राम जी के तहत कहीं बिना काम कराए ही श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की जा रही है तो कहीं मिट्टी भराई के बजाय घास-फूस की छिलाई कराकर काम दिखाया जा रहा है। मामले की शासन स्तर पर शिकायत कर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।


-देवेंद्र शर्मा, श्यामदेउरवां
वर्जन

सभी रोजगार सेवकों को कार्ययोजना और एस्टीमेट के अनुसार ही कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं अनियमितता मिलती है तो स्थलीय जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed