{"_id":"688f5ae6c73fd538e108c71c","slug":"the-act-of-the-lekhpal-the-land-of-the-inhabited-area-was-registered-in-the-name-of-a-person-from-another-village-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-156332-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आबादी की भूमि पर दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज की घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आबादी की भूमि पर दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज की घरौनी
Mon, 04 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
गिरहिया गांव में शिकायत के बाद गांव में पहुंच जांच करते नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल।
निचलौल। थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव की ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने 19 जुलाई को तहसील में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में लेखपाल पर आबादी की भूमि पर दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम घरौनी दर्ज करने का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे।
राजस्व कर्मियों की जांच रिपोर्ट में लेखपाल की करतूत की पोल खुल गई है। राजस्व टीम ने अधिकारियों को आख्या भेज दी है। नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल ने बताया कि जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में गिरहिया गांव की ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने शिकायत कर बताया था कि उनके गांव स्थित आराजी संख्या 230 ख रकबा 1.044 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेख में आबादी के नाम से दर्ज है, लेकिन लेखपाल संदीप मद्धेशिया ने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव भारतखंड पकड़ी निवासी एक व्यक्ति के नाम घरौनी दर्ज कर दी है।
ग्राम प्रधान का यह भी आरोप था कि उक्त लेखपाल तहसील में करीब पांच साल से तैनात है। शिकायत के आधार पर लेखपाल अनिल कुशवाहा के साथ गांव में पहुंच स्थलीय निरीक्षण के साथ ही अभिलेख की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान पता चला कि गांव स्थित आराजी संख्या 230 ख रकबा 1.044 हेक्टेयर आबादी की भूमि है।
विज्ञापन
उक्त गाटा में रमेश चंद और सुरेश कुमार मिश्र के नाम से घरौनी दर्ज है। वहीं मौके पर मौजूद गांव के अभिषेक, रामदेव, बुद्धू चौहान, रामचंद्र, रामधनी, अजय, अनिरुद्ध सहित तमाम लोगों के साथ ही बुजुर्गों ने पूछताछ में बताया कि उक्त दोनों लोगों का घरौनी पोर्टल पर विवादित दर्ज कर दिया गया है, क्योंकि उक्त दोनों व्यक्ति कभी भी गिरहिया के निवासी नहीं थे।
इतना ही नहीं इनके पूर्वज और परिवार का कोई सदस्य भी गिरहिया में कभी भी निवास नहीं करते थे। ऐसे में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत की जांच कर रिपोर्ट आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।