फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accident occurred on the Farenda bypass of the Gorakhpur-Sonauli National Highway.

Maharajganj News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 10 Oct 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred on the Farenda bypass of the Gorakhpur-Sonauli National Highway.
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फरेंदा बाईपास पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के रैनधरपुर निवासी विनय उपाध्याय (35) वर्ष किसी काम के सिलसिले में फरेंदा की तरफ आए थे। बाइक से वापस लौटते समय फरेंदा बाईपास पर सड़क पार करने के दौरान सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी, बनकटी ले गई। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिए। घटना की सूचना पुलिस ने परिजन को दे दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed