{"_id":"94452c69aa91d99a4735389b3fed6d76","slug":"the-221-cardinals-elect-three-blocks-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों के 221 प्रधानों का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों के 221 प्रधानों का चुनाव आज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी और पंचायत सदस्य के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को तीन ब्लॉकों में होगा। परतावल, घुघली और सदर ब्लॉक में कुल 221 ग्राम प्रधान और 2879 पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।
पहले चरण के मतदान में कर्मचारियों की लापरवाही पर जिला प्रशासन इस बार सख्त रुख अख्तियार किया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजकर 30 मिनट तक चलेगा। तीनों ब्लॉकों में कुल 358 मतदान केंद्रों के 726 बूूथों पर मतदान होगा।
परतावल ब्लॉक में 126, घुघली में 103 और सदर ब्लाक में 129 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
परतावल ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 81 और पंचायत सदस्य के 1041 सीटों पर, घुघली में प्रधान के 74 और पंचायत सदस्य के 972 तथा सदर ब्लॉक में प्रधान के 66 और पंचायत सदस्य के 866 सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी बूथ पर किसी की स्थिति संदिग्ध पायी गई तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य के अंतिम चरण के दो ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की अतिम दिन जांच हुई। चौथे चरण में लक्ष्मीपुर और नौतनवां में मतदान होना है। इसके लिए 27 व 28 नवंबर को नामांकन हुआ था। इन नामांकन पत्रों की जांच 29 नवंबर से किया जा रहा है।
सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का अंतिम दिन था। जांच के दौरान लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए एक और पंचायत सदस्य के तीन नामांकन पत्रों को खारिज किया गया है। जबकि नौतनवा ब्लॉक में प्रधानी के पांच और पंचायत सदस्य के 47 पर्चे रिजेक्ट हुए हैंद्घ इस दौरान ब्लॉकों में काफी चहल पहल रही।
नौतनवा में प्रधान के 103 और पंचायत सदस्य के 1291 पदों के लिए नामांकन हुआ है। लक्ष्मीपुर ब्लाूक में ग्राम प्रधान के 96 और पंचायत सदस्य के 1194 सीटों के लिए नामांकन हुआ है। चौथे चरण की उम्मीदवारी वापस मंगलवार को सुबह 8 बजे से वापस होगी व 3 बजे से चुनाव चिन्हाें का आवंटन होगा। चौथे चरण के अन्तर्गत नौ दिसंबर को मतदान होगा।