{"_id":"69fba752de91a6b7da02bf85","slug":"thar-collides-with-e-rickshaw-four-injured-maharajganj-news-c-227-1-sdn1016-157746-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार जख्मी
Thu, 07 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के खुनखुन चौराहे पर बुधवार की शाम एक अनियंत्रित थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि घायलों का उपचार सीएचसी केंद्र बेवा में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे एक ई-रिक्शा बेवा की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वह खुनखुन चौराहे के पास पहुंचा, उतरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रामदास श्रीवास्तव पुत्र छोटेलाल श्रीवास्तव सहित उसमें सवार तस्वीरुन्निसा पत्नी लल्लाउ निवासी करमहिया, थाना सोनहा, अमीरुन निशा पत्नी मोहम्मद अमीन निवासनी अरनी, थाना डुमरियागंज और हबीबुन निशा पत्नी जमाल अहमद, पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर लहूलुहान हो गए। बताया जा रहा है कि महिलाएं अरनी गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बेवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।