फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   TET will never be accepted under any circumstances: Radheraman

टीईटी कभी भी, किसी भी सूरत में स्वीकार नही : राधेरमण

Fri, 27 Feb 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
TET will never be accepted under any circumstances: Radheraman
शिक्षक संगठनों ने बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्तर पर कई शिक्षक संगठनों से बने टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बीएसए कार्यालय पर धरना देने के बाद प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
टीएफआई के उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सभी शिक्षक संघों ने एक मंच पर आकर टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए हैं। आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इस अव्यवहारिक निर्णय के कारण शिक्षक को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। टीईटी कभी भी, किसी भी सूरत में स्वीकार नही है। इंद्रसेन सिंह ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से ही टीईटी से मुक्ति मिलेगी। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि इस निर्णय के कारण शिक्षकों के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। जब कई नौकरियों के लिए अनुभव को आधार बनाया गया है तो इतने अनुभवी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पूर्णतया अव्यवहारिक है, जो स्वीकार नहीं है। केंद्र सरकार की चुप्पी के कारण शिक्षक सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ है।
विज्ञापन

उप्र पूर्व माध्यमिक संघ के रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि इससे पहले 22 फरवरी को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बड़ा अभियान चलाया था। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों को सोशल मीडिया के जरिये सरकार तक पहुंचाया, लेकिन सरकार चुप है। इससे शिक्षक असमंजस की स्थिति में है। धरना प्रदर्शन को कलीमुल्लाह, विनय शुक्ल, आरती शुक्ला, रश्मि जायसवाल, ऋचा अग्रवाल, संजय कन्नौजिया, अनीता, विनीत भाष्कर, जनार्दन यादव, संदीप कुमार, करुणेश मौर्य, मस्तराम चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लालजी यादव, अरुण सिंह, सुधाकर मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय, शशिकांत, सुशील सिंह, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed