फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Terror: Silence spreads as evening approaches, people hide in their homes

दहशत : शाम होते ही पसर जा रहा सन्नाटा, घरों में दुबके लोग

Sun, 18 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Terror: Silence spreads as evening approaches, people hide in their homes
महेशपुर महेदिया वन चौकी के आसपास के गांवों में बदली दिनचर्या
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। कोल्हुई क्षेत्र में शुक्रवार को तेंदुए न दो चरवाहों को घायल कर दिया था। घटना को लेकर क्षेत्र की करीब 30,000 की आबादी दहशत में है। डर की वजह से लोग वन क्षेत्र के किनारे खेत तक भी नहीं जा रहे हैं। साथ ही मवेशियों की सुरक्षा के लिए रात भर निगरानी कर रहे हैं। तेंदुए के दोबारा हमला करने की आशंका को लेकर लोग डरे हुए हैं।
जंगल गुलहरिया रामप्रसाद और रामकेवल का कहना है कि शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है। जो गलियां पहले बच्चों की किलकारियों और लोगों की आवाजाही से गुलजार रहती थीं, अब वहां खामोशी छाई रहती है। लोग सूर्यास्त से पहले ही अपने घरों में सिमटने लगे हैं। रात के समय बाहर निकलना तो दूर, कई परिवारों ने घर के दरवाजे भी जल्दी बंद करने शुरू कर दिए हैं। महेशपुर महेदिया के आसपास बसे जंगल गुलहरिया, हरमंदिर कला, बड़हरा विशम्भरपुर, टेढ़ी, कजरी सहित अनेक गांवों में तेंदुए का खौफ है।
विज्ञापन

रेंजर लक्ष्मीपुर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं, सुबह और शाम विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों और मवेशियों पर खास ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed