फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Transactions worth 500 crore affected by bank employees' strike.

Maharajganj News: बैंककर्मियों की हड़ताल से पांच सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Transactions worth 500 crore affected by bank employees' strike.
महराजगंज। फाइव-डे बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक गए ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि हड़ताल के कारण करीब 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शहर की एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, केनरा बैंक समेत विभिन्न बैंकों की शाखाओं में दिनभर कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नकद जमा और निकासी, चेक संबंधी कार्य, खाते से जुड़े कई जरूरी काम तथा शाखा स्तर पर मिलने वाली अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे आम ग्राहकों के साथ ही व्यापारियों और कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के क्षेत्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से फाइव-डे बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। 12वें द्विपक्षीय समझौते में फाइव-डे बैंकिंग सहित कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, इसके बावजूद उनके क्रियान्वयन में विलंब किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि फाइव-डे बैंकिंग जल्द लागू की जाए और पीएलआई में भेदभाव समाप्त किया जाए। इसके अलावा लंबित अन्य मांगों का भी शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि जिले में बैंक हड़ताल के कारण करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार से बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed