{"_id":"6aa468c0824c4a34e00357e7","slug":"seva-sankalp-abhiyan-begins-on-the-17th-responsibilities-assigned-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-184957-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 17 से सेवा संकल्प अभियान, जिम्मेदारियां तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 17 से सेवा संकल्प अभियान, जिम्मेदारियां तय
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का मुख्य उद्देश्य, सरकारी योजनाओं से समाज में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना है।
बैठक में सीडीओ ने विभागवार दायित्वों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले के प्रमुख मंदिरों, घाटों, अवसंरचना परियोजनाओं और लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले के 10 प्रमुख स्थलों पर वृहद दीपोत्सव के लिए 15 सितंबर तक दीयों की व्यवस्था पूरी करने का आदेश दिया गया।
नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशाषी अधिकारी को सक्सेना चौक पर ‘ज्योति सेवा कलश’ स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को स्कूलों में भाषण, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिताएं कराने तथा बुद्धिजीवियों के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद आयोजित करने के निर्देश मिले हैं।