{"_id":"6aa46b7750127db5e80fb693","slug":"21-day-tailoring-training-concludes-certificates-distributed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-184982-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन, प्रमाण पत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन, प्रमाण पत्र वितरित
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र और सिलाई किट वितरित
निचलौल। बीओपी झुलनीपुर के कार्यक्षेत्र में बहुआर कला स्थित इंटर कॉलेज में 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र और सिलाई किट वितरित किए गए। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि 22वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ और नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को रोजगारपरक हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं घर से ही स्वरोजगार शुरू कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान समवाय पथलहवा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज भेड़िहारी के पंचायत भवन और समवाय झुलनीपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज बहुआर खुर्द के लिए टेबल, कुर्सी और कूड़ेदान भी प्रदान किए गए। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इससे पंचायत भवनों में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्वच्छता और सुव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यवाहक कमांडेंट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उन्हें लोक संस्कृति से जोड़ते हैं।
इस दौरान उप कमांडेंट शशांक राय, शिवपूजन प्रसाद, अरुण पांडेय, राजीव राय, दिनकर मिश्रा, अनिल मिन्हास, राजेश तिवारी, ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह, रामनिधि पटेल, पन्नालाल और श्याम सुंदर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय :
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि और अन्य।