फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Terror of 3794 gang, video of hooliganism goes viral

Maharajganj News: 3794 गैंग का आतंक, गुंडई का वीडियो वायरल

Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Terror of 3794 gang, video of hooliganism goes viral
परतावल। श्यामदेउरवां क्षेत्र में सक्रिय 3794 गैंग के सदस्यों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सदस्यों की ओर से मचाए गए उत्पात का एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी कि शनिवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन युवक एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र का एक युवक परतावल क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन

यहां उससे और एक कार सवार युवक से हार्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। मुख्य चौराहे पर हुई नोकझोंक ने बड़ा रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि परतावल से भिटौली की तरफ जा रहे युवक को 3794 गैंग के सदस्यों ने रास्ते में घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मामला जब परतावल पुलिस चौकी पहुंचा तो दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जब उक्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। उन्होंने वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करना शुरू कर दिया। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed