फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ten minutes of rain brought relief from the heat, but humidity levels rose.

Maharajganj News: दस मिनट की बारिश से गर्मी से मिली राहत, बढ़ गई उमस

Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ten minutes of rain brought relief from the heat, but humidity levels rose.
अनुमान: अगले दो दिन तक छिटपुट बारिश के बाद होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। हल्की बारिश के साथ चली हवा ने मंगलवार को दिन में गर्मी से जूझ रहे तराई के लोगों को राहत दी। दिन में हुई दस मिनट की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन बारिश के बाद उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार से सोमवार तक लगातार तल्ख धूप की तपिश व हवाओं के शांत रहने का खामियाजा तराई के लोग भुगत रहे थे। तीनों दिन चाहे दिन हो या रात गर्मी से राहत नहीं मयस्सर थी, लेकिन मंगलवार हल्की बारिश के बीच हवाओं की रफ्तार ने गर्मी को कुछ कम किया। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद धूप जरूर खिली, लेकिन हवा की गति बने रहने के कारण बहुत अधिक तपिश नहीं महसूस हुई और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

दिन डूबने के बाद हवा के शांत होने के बीच उमस फिर महसूस हुई लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले यह कम रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन तक तराई में छिटपुट बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मानसून पूरी तरह सक्रिय होकर उत्तर ओडिशा व दक्षिणी झारखंड के उत्तर पश्चिम में गतिमान है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी में दो दिन तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। दो दिन बाद बारिश का ग्राफ तराई में बढ़ेगा।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed