{"_id":"5c2d0bdbbdec22570a42063b","slug":"tell-the-teachers-how-to-teach-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को बताया, बच्चों को कैसे पढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को बताया, बच्चों को कैसे पढ़ाएं
Thu, 03 Jan 2019 12:37 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को बताया, बच्चों को कैसे पढ़ाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बीआरसी सदर सभागार में शिक्षा कायाकल्प (ग्रेडेड लर्निंग) का बुधवार को दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सदर ब्लॉक के तमाम शिक्षक इसमें में शामिल हुए। जिला समन्वयक प्रथम रंजीत वर्मा ने बच्चों को विषय के प्रति रुचि बढ़ाने और बेहतर ढंग से समझाने के तरीके बताए। प्रशिक्षक कैलाश कुमार ने बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगे, इसके बारे में बताया। कविता, कहानी, गीत आदि के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के बारे मेंजानकारी दी।
प्रशिक्षक प्रीती निरंजन, सत्येंद्र मिश्रा, राकेश कुमार ने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में मिले ज्ञान का प्रयोग स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के दौरान करें। इसका बहुत लाभ मिलेगा। विषय के प्रति बच्चों की रुचि बढे़गी तो बच्चों का स्कूल में ठहराव सुनिश्चित होगा। बीआरसी के वरिष्ठ सह समन्वयक रेयाज अहमद खान ने बताया कि दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सेफाली सिंह, रजनी तिवारी, संदीप कुमार, शालिनी सिंह, कुमार गौरव, रणंजय सिंह, विभा आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में प्राथमिक शिक्षकों के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। मास्टर ट्रेनर सुधाकर मिश्र ने पहले दिन प्रतिभागी परिचय, टीएलएम वितरण के पश्चात संस्था की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार गुप्त ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को कैसे सुधारी जाए, किस प्रकार विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, इस विषय पर प्रशिक्षणदिया गया। इस दौरान राजेश निषाद, विनोद कुमार, दिलीप विश्वकर्मा, सर्वेश शर्मा, संजय यादव, मुकेश कुमार, सुनीता खरवार, नीतू सागर, गिरजेश मिश्र, अर्जुन आदि मौजूद रहे।