फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenagers should stay away from using internet and smart phones: Superintendent

इंटरनेट व स्मार्ट फोन के प्रयोग से दूरी बनाए किशोर : अधीक्षक

Sat, 22 Nov 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenagers should stay away from using internet and smart phones: Superintendent
एलबीएस इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य आउटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी की टीम ने किशोर स्वास्थ्य जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में किशोर व किशोरियों को बढ़ते उम्र के साथ स्वभाव में आ रहे बदलाव को लेकर जागरूक किया गया।


अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने किशोरों में नशीली पदार्थ का सेवन एवं मोबाइल फोन और इंटरनेट का अत्यधिक प्रयोग से काफी नुकसान होता है। किसी भी प्रकार के लत जैसे फोन गेमिंग के माध्यम से इंटरनेट का प्रयोग करना, नशीले पदार्थों का सेवन, नशावृत्ति यह सभी खतरे के संकेत हैं। उसके अलावा शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर मादक पदार्थों का सेवन करने से उनके होने वाले दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। काउंसलर विनोद गुप्ता ने कहा आउटरीच कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करती है। जिससे किशोर गलत लत व अनेक दुष्प्रभावों से बच सकते है। कार्यक्रम के दौरान नंदनी, निहारिका, वंदना, ज्ञानमती, ज्योति, करिश्मा, रोशनी, सुधा, रेशमा,चंदा भारती, संध्या गुप्ता, शीतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed