फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager gives birth to child in toilet

Maharajganj News: किशोरी ने टॉयलेट में बच्चे को जन्मा

Fri, 21 Nov 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager gives birth to child in toilet
जिला अस्पताल के नाली से नवजात को निकालता कर्मी।
महराजगंज। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को तड़के करीब तीन बजे पेट दर्द की शिकायत लेकर आई किशोरी सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (15) ने टॉयलेट में ही एक नवजात को जन्म दे दिया। उसकी मां ने नवजात को अस्पताल परिसर से सटे ट्रामा सेंटर के सामने वाली नाली में फेंक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को ऐसा करते देख लिया, जिससे बच्ची को वहां से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सदर कोतवाली और सिंदुरिया थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। मां-बेटी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोरी अपनी मां के साथ रात में पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया और आराम करने को कहा। कुछ देर बाद किशोरी ने बाथरूम जाने की इजाजत मांगी। शौचालय में पहुंचते ही उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद किशोरी बाहर आई तो मां को इसकी भनक लग गई। मां ने तुरंत नवजात को झोले में रखा और चुपके से अस्पताल परिसर से बाहर ले जाकर नाली में फेंकने की कोशिश की।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने महिला को झोला नाली की ओर ले जाते देख लिया। जैसे ही झोले से बच्चे की रोने की आवाज आई, लोगों ने महिला से झोला छीनकर नवजात को बाहर निकाला और कलक्ट्रेट पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक है और सांस लेने में उसे गंभीर परेशानी हो रही है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत करा दिया गया था। सदर कोतवाली और सिंदुरिया थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की जा रही है लेकिन दोनों चुप्पी साधे हुए हैं। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed